सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देश
पर जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी एवं मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के
तहत आज थाना करमा पुलिस द्वारा
एक बदमाश किशोरी पाल पुत्र बैजू पाल निवासी ग्राम सरौली, थाना
करमा को गिरफ्तार
किया। पुलिस को उसके कब्जे से 550 ग्राम गांजा व एक तमन्चा 315 बोर
, दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना
पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की
गयी।
वही गिरफ्तार किशोरी पाल का पर रावर्ट्सगंज कोतवाली में धारा 302 भादवि, करमा थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मुकदमा पंजीकृत है।
इस बदमाश को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष करमा, व0उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह, आरक्षी दीपक कुमार पटेल और आरक्षी अनुराग तिवारी शामिल रहे।
