सोनभद्र(उत्तर प्रदेश) समाजवादी पार्टी की पदयात्रा आज जिले में पहुची , इस यात्रा का निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओ ने स्वागत करते हुए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी का पदयात्रा अन्य जनपदों से होते हुए चंदौली से होते हुए आज जनपद में पहुची है। इस पदयात्रा के नेतृत्व करता अभिषेक यादव एवं राघवेंद्र के साथियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जनपद में पदयात्रा रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होकर नगरपालिका का भ्रमण करते हुए शीतला मंदिर होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक पर नुक्कड़ सभा की गई।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक यादव एवं राघवेंद्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह पदयात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यह पदयात्रा हर समाज को जागरूक करने के लिए निकाली गई है।
इस पदयात्रा के माध्यम से आदिवासियों गरीबों नौजवानों मजदूरों व्यापारियों किसानों अल्पसंख्यक और समाज के हर तबके को यह संदेश दिया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब जब प्रदेश में बनती है तो सभी वर्ग का जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर विकास किया है जबकि इस भाजपा सरकार में चारों तरफ लूट हत्या बलात्कार गुंडागर्दी चरम सीमा पर है।
इस पद यात्रा में अन्य जिलों से भी समाजवादियों का हुजूम था और इसी के साथ जनपद के सभी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गण समाजवादी पार्टी के पदयात्रा में शामिल हुए थे।
इस मौके पर चौधरी यशवंत सिंह , विमलेश पटेल , कामरान उल्ला खां समेत अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
