संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ अधिवक्ता परिषद का कार्यक्रम
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अधिवक्ता परिषद् सोनभद्र इकाई द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम के क्रम में आज संगोष्ठी कार्यक्रम सोनभद्र बार सभागार में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन एड0 व संचालन महामंत्री अधिवक्ता परिषद के नीरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप सिंह संरक्षक अधिवक्ता परिषद सोनभद्र , विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर चौबे एड0 व मुख्य वक्ता अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के संरक्षक अमरेश चंद्र पांडेय एड0 रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमरेश चंद्र पांडेय ने भारतीय संविधान पर बोलते हुए कहा कि, भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे विचारको ने इसके गुणों के आधार पर इसे एक जीवित संविधान की संज्ञा दी है। भारत का संविधान भारत के सभी कानूनों को आधार प्रदान करता है और जो कानून भारतीय संविधान के मानदंडों पर खरे नहीं उतरते उन्हें भारतीय संविधान की संरक्षक सर्वोच्च न्यायालय असंवैधानिक घोषित कर सकती हैं।

भारतीय संविधान एक इकाई के रूप में व्यक्ति और समग्र रूप में राष्ट्र दोनों की समान रूप से रक्षा करता है। भारतीय संविधान अपने आप में एक पूर्ण संविधान है, लेकिन यदि सरकार में बैठे लोग देश के प्रति ईमानदार नहीं होंगे तो वे अपनी सोच के हिसाब से इसका पर्याप्त दुरुपयोग कर सकते हैं जिसके उदाहरण के रूप में अनुच्छेद 15,16, 356, 368 व 370 का भारतीय जन मानस ने दुरूपयोग होते देखा है जिसके संभावनाओं के बारे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 4 नवंबर सन 1948 को सचेत किया था। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण में सर बी0एन0 राऊ के योगदान को भी याद किया गया और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के योगदान को भी सराहा गया।

कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, डीजीसी क्रिमिनल ज्ञानेंद्र शरण राय ,राजीव सिंह गौतम एड0,पवन मिश्रा एड0 ने अपना महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के अध्यक्ष ने उपस्थित अधिवक्ताओ को भारतीय संविधान के पालन हेतु शपथ दिलाया। राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता परिषद् के महामंत्री नीरज कुमार सिंह एड0 ने किया।
कार्यक्रम में डीजीसी सिविल कृष्ण प्रताप सिंह ,कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्रा एड0, रामलगन एड0,उमेश मिश्र एड0,विजय कृष्ण वर्मा एड0, मदन चौबे एड0यतींद्र चौबे एड0, महाराज तिवारी एड0,अशोक कुमार पाण्डेय एड0 आदि भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
