कांग्रेसियों ने बैठक कर भारत जोड़ो यात्रा एवं स्थानीय निकाय चुनाव पर किया चर्चा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई ।बैठक में सोनभद्र अल्पसंख्यक विभाग शहर और जिले के चेयरमैन नियुक्ति के संदर्भ में विचार विमर्श के साथ-साथ भारत जोड़ो यात्रा पर एवं स्थानीय निकाय चुनाव पर चर्चा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव प्रभारी सोनभद्र रोशन अली अंसारी व प्रदेश महासचिव इश्तियाक अंसारी मोहम्मद सेराज हुसैन बैठक मे उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोशन अली अंसारी ने कहा कि काफी दिनों से अल्पसंख्यक विभाग का जिला व शहर का पद खाली है। प्रदेश नेतृत्व निर्देश पर मैं आप लोगों के बीच आया हूं इस उम्मीद के साथ जो भी अल्पसंख्यक विभाग का शहर और जिले का चेयरमैन नियुक्त होगा जिला कमेटी को काफी मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में कामयाबी मिलेगा। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने से संगठन कभी मजबूत नहीं हो सकता कार्यकर्ताओं से ही संगठन चलता है। जिस संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान घट जाता है वह संगठन काफी कमजोर हो जाता है। इसी क्रम में प्रदेश महासचिव इश्तेयाक अंसारी ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश व केंद्र से गई है चारों तरफ भ्रष्टाचारियों का बोलबाला चरम सीमा पर है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई खुशहाल नहीं है। चारों तरफ लूट मचा है ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज गौड़ ने कहा कि बहुत मजबूती के साथ स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जोन अध्यक्ष श् अजय राय का आगमन की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। इसी क्रम में दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने संबोधित किया गया।इस मौके पर हाजी फरीद अहमद, आशुतोष कुमार दुबे , कौशलेश पाठक राजू त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव सेतराम केसरी, सद्दाम हुसैन ,बाबूलाल ,अमरेश पांडे, वंशी धर देव पांडेय, जितेन्दर पासवान, राहुल पटेल, राम रूप शुक्ला, सूरज वर्मा,शीतला पटेल, राजबली पांडे , लल्लू राम पांडे आदि लोग शामिल रहे।
