महिलाओं के यौन उत्पीड़न अपराधों पर रोक लगाने को लेकर समिति का हुआ गठन
महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी भी शामिल
सोनभद्र।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के दिए गये निर्देश के अनुपालन में “आन्तरिक शिकायत समिति ” का गठन किया गया है। उक्त समिति के पीठासीन अधिकरी / सदस्यगण के स्थानान्तरण पर प्रस्थान कर जाने के फलस्वरुप प्रश्नगत आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अब “आन्तरिक शिकायत समिति ” का निम्नानुसार गठन किया जाता है।उक्त समिति में पीठासीन अधिकारी- सदस्यगण के स्थानांतरण पर प्रस्थान कर जाने के फलस्वरूप प्रश्नगत आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये अब आन्तरिक शिकायत समिती का पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डाक्टर यशवीर सिंह के द्वारा सोनभद्र पुलिस उपाधीक्षक डा0 चारु द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर को पीठासीन अधिकारी,म0उ0नि0 सन्तू सरोज थानाध्यक्ष महिला थाना सदस्य,महिला आरक्षी दीपिका द्विवेदी शाखा महिला सहायता प्रकोष्ठ सदस्य,महिला आरक्षी मोनिका सिंह शाखा-1090 सदस्य,सावित्री देवी अध्यक्ष महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट चोपन सोनभद्र का गठन किया गया। यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के अपराधों को रोकने के लिये (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 प्राविधानों के अंतर्गत कार्य करेंगी।

