प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पहुचे समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना। पूर्व मंत्री बोले अब नही चलेगा भाजपा का हिंदू मुस्लिम का खेल, उप चुनाव में जनता ने दिया है करारा जवाब, नहीं सुधरी भाजपा तो 2024 में हो जायेगा अंत। विपक्ष के जीत से उत्साहित मौर्य ने कहा विपक्षी दलों को एकजुट कर 2024 में गठबंधन को करेंगे मजबूत, सपा गठबंधन मुद्दों के आधार पर लड़ेगा चुनाव। मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत से शुरु हो गई है भाजपा की उल्टी गिनती, सरकार के बुलडोजर राज, गुंडाराज व अराजकताराज के गाल पर चाटा है ये रिजल्ट।
अब नही चलेगा भाजपा का 80 और 20 का नारा करनी होगी जनता के मुद्दों पर आधारित राजनीति नही तो हो जाएगा भाजपा का संपूर्ण सफाया। उक्त उद्गार व्यक्त किया सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव में जनता ने भाजपा के मुंह पर करारा चाटा मारा है और यह संदेश दिया है कि अब हिंदू मुस्लिम खेल नही चलेगा, अब जनता के मुद्दों पर आधारित राजनीति होगी। चुनावी नतीजों से भाजपा सीख नही लेती है तो 2024 में होगा देश से सफाया हो जाएगा।
मैनपुरी उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है यह जवाब उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्यूटर पर की गई टिप्पणी पर दिया। स्वामी प्रसाद ने कहा कि 2024 में सपा गठबंधन सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर इतना मजबूत बनाने का कार्य करेंगे कि भाजपा का संपूर्ण सफाया हो जाएगा। स्वामी प्रसाद ने सरकार पर हमला बोलते कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा सरकार के बुलडोजर राज, गुंडाराज और अराजकता के राज के गाल पर चाटा है।
बता दें कि आज स्वामी प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ के चिलबिला स्थिति एक रिजॉर्ट में मौर्य बन्धुत्व क्लब द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और गृहस्थ जीवन मे प्रवेश कर रहे जोडों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में भाजपा के एकमात्र विधायक राजेन्द्र मौर्य भी साथ मे रहे।
