प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मऊ से चलकर आज जिले में पहुची भारत जोड़ो यात्रा
आजमगढ़(उत्तर प्रदेश)। जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी विधायक के नेतृत्व में मऊ से चलकर आजमगढ़ सीमा पर पहुंची यात्रा का जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियो ने फूल मालाओं के जोरदार किया। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा नगर के कलेक्ट्रेट स्थित डा0 अंबेडकर पार्क में पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण किया और यात्रा जनपद से अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जिले में कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिससे आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी को इसका फायदा भी मिलेगा।
नगर के कोलघाट में रात्रि विश्राम के बाद भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार की सुबह पुनः प्रारंभ हुई। इस दौरान यात्रा कोलघाट से नगर के विभिन्न इलाको से होते हुए डा0 अंबेडकर पार्क में पहुंची जहां यात्रा में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों ने डा0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनको नमन किया। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में सरकार बदली है तब से देश में भाईचारा, समाज में नफरत की भावना उभर रही है। इसी को समाप्त करने के व पुनः भाईचार स्थापित करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है।

उन्होने कहा कि यह यात्रा अब आन्दोलन के रूप में बदल गई है। अब यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे देश की यात्रा बन चुकी है। उन्होने कहा कि इस यात्रा को चुनावी नजरिए से नहीं बल्कि यह यात्रा देश में नफरत को समाप्त करने और सबको जोड़ने के लिए निकाली गई है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में इस यात्रा का असर निश्चित रूप से दिखेगा। उन्होने कहा कि वे प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा कुशीनगर से लेकर निकले है और आने वाले 20 दिसम्बर को उनकी यात्रा समाप्त हो जायेगी। उसके बाद काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी प्रदेश में यात्रा निकालेगें।
