बस्ती(उत्तर प्रदेश)। भारत जोड़ो यात्रा के प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का जनपद में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शास्त्री चौक पर पहुंच कर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश में जोरदार समर्थन मिल रहा है,तमाम बड़े विद्वान शिक्षाविद सहित अन्य लोग यात्रा से जगह-जगह जुड़कर यात्रा को ताकत देने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब से देश व प्रदेश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से देश में समाज में नफरत का माहौल पैदा हो गया है। भाई भाई से दूर है समाज में जातिवादिता फैली हुई है। लोग एक दूसरे से नफरत कर रहे हैं। जिसे दूर करते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है, निश्चित तौर पर इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी सभी को एक साथ जोड़ने में सफल रहेगी। बस्ती जिले में भी यात्रा का लोगों को जोरदार समर्थन मिला है।
