सहारनपुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा जंगल ग्राम उमाहीकला में नाजायज शास्त्रों का प्रदर्शन करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
कुछ दिन पूर्व सहारनपुर थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के जंगलों में कुछ युवकों द्वारा अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन किया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था वायरल वीडियो का पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया और वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी इसी संबंध में सहारनपुर की थाना रामपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व 15-20 युवकों द्वारा अवैध शस्त्रों के साथ वीडियो को वायरल किया गया था जिसके आधार पर एक टीम गठित कर इनके धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। इसी के अंतर्गत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
