शिवद्वार से निकली मशाल यात्रा.मिर्जापुर और चन्दौली जिलों का भ्रमण करेगी
30 दिसम्बर को पहुचेगी सेवा कुंज आश्रम चपकी
घोरावल(सोनभद्र)। भारतीय विधि विधान से सनातन संस्कृति अनुसार हवन, पूजन, पाठ के बाद मशाल यात्रा को राज्यसभा सांसद रामसकल ने रवाना किया गया।।मशाल जुलूस को रवाना करते समय सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ने कहा की यह मशाल यात्रा महादेव की नगरी शिवद्वार धाम से प्रारम्भ होकर मिर्जापुर चंदौली होते हुए सोनभद्र के सभी विकास खंडों का भ्रमण कर 30 दिसंबर को बभनी विकास खण्ड के सेवा कुंज आश्रम चपकी पहुचेगी जहां इसी मशाल से राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि प्रत्येक वर्षो की भांति होने वाले इस आयोजन में संपूर्ण देश प्रतिभाग कर रहा है और यह 17 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश को सौभाग्य प्राप्त हुआ और उत्तर प्रदेश में सोनभद्र को इस सफल आयोजन हेतु अपना स्थान चयनित किया है
जिला अध्यक्ष जेसी विमल सिंह ने कहा कि इस मशाल यात्रा का नेतृत्व रामसेवक खरवार, शिवप्रसाद गोड, और अनिल धागर कर रहे हैं जो हमारे वनवासी समाज से आते हैं जिस समाज ने सदैव राष्ट्र के हित के लिए अपने आप को समर्पित कर रखा था.
सह मंत्री आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिव उपासना का क्षेत्र एशिया के बड़े भाग तक विस्तृत रहा है। शिव का सामान्य अर्थ कल्याण है। देवरूप शिव करोड़ों की आस्था हैं। वह वैदिक काल के पहले से उपास्य हैं। वह प्रत्यक्ष नहीं देखे जा सकते। मेरी प्राणवायु स्थूल शरीर को त्यागकर अमर वायु से मिले। कर्म और ज्ञान से संस्कारित शरीर बाहर निकले। स्थूल शरीर भस्म हो जाए।’ भारतीय ज्ञान परंपरा में कई शरीर माने गए हैं। पहला प्रत्यक्ष स्थूल शरीर है। इसके भीतर पांच ज्ञानेंद्रियों, पांच कर्मेद्रियों, पांच प्राण, मन और बुद्धि 17 तत्वों मिलन है. मशाल जुलूस का नेतृत्व सेवा समर्पण संस्थान के जिला संगठन मंत्री शिव प्रसाद गोड़ कर रहे हैं।
वही मशाल जुलूस को रवाना राज्यसभा सांसद रामसकल, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज, जिला अध्यक्ष जेसी विमल सिंह, सेवा समर्पण संस्थान के सह मंत्री आलोक कुमार चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, दूधनाथ कुशवाहा समेत तमाम लोगों ने किया।
