खलियान में लगी आग, धान जलकर ख़ाक ।
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)जिले के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जड़ेरुआ में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब खलियान में इकट्ठा काटकर रखी धान की फसल में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की जड़ेरुआ निवासी बचाऊ राम पुत्र बिहारी यादव का लगभग 2.5 ( ढाई ) बीघे धान की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
आग की सूचना मिलते ही ठंड के मौसम में ग्रामीणों के पसीने छूट गए। और खलियान में ही अफरा-तफरी मच गई। रात के लगभग 2 बजे के वक़्त अचानक आग लगी थी। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया। धान में आग लगने से किसान का भारी नुकसान हुआ है।
खलियान में रखा धान में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।
बचाऊ राम यादव के पुत्र सुरेश यादव ने बताया कि वह रात को लगभग 1 बजे तक अपनी गेंहू की सिंचाई कर रहे थे। इसके बाद सोने चले गए। फिर 2 घंटे बाद ही लोगो ने शोर मचाया की खलियान में रखी धान में आग लग गई हैं। फिर आया देखा तो मेरा खलियान में इकट्ठा रखा धान जल रहा था। फिर ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। लेकिन फिर भी पूरा धान जलकर खाक हो गया। रात में ही 112 नम्बर को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस भी आयी थी। सुबह फोन के द्वारा लेखपाल को भी इसकी सूचना दे दी गई हैं।

