Breaking:-संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कांस्टेबल की मौत
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश) पुलिस लाइन चुर्क में हेड कांस्टेबल गोरख नाथ राम की बुधवार की सुबह मौत हो गयी है। उनका शव जिला अस्पताल में ले जाया गया है। परेड के लिए निकले कांस्टेबल की ठंड व शीतलहर से मौत बताई जा रही है। हलाकि इसकी पुष्टि नहीं हुई की किन कारणों से हेड कांस्टेबल की मौत हुई। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। अधिकारियो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का सही पता लगाया जा सकता है।
