कानपुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के कानपुर नगर की ईदगाह कब्रिस्तान में मिला एक गिद्ध चर्चा का विषय बन गया, इस विलुप्त प्रजाति के गिद्ध को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि देखने से यह गिद्ध काफी बड़ा है जो हिमालय की 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पाया जाता रहा है और अब संभवतः विलुप्त प्राय हो चुका है। कानपुर में मिले गिद्ध के पंख पांच-पांच फीट के बताए जा रहे हैं। दरअसल देश में गिद्ध विलुप्त श्रेणी में आ गए हैं। सरकार इनके संरक्षण के लिए कई योजनाएं भी चला रही है। ऐसे में कानपुर में मिले गिद्ध की खबर काफी अहम है, यहां के ईदगाह कब्रिस्तान में एक सफेद हिमालयन गिद्ध मिला है, जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस गिद्ध के पंख लगभग पांच-पांच फीट के हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि गिद्ध प्रौढ़ है। यहां गिद्ध का जोड़ा कई दिन से डेरा डाले था।
बताया जा रहा है कि गिद्ध की पहचान करने के बाद ईदगाह में रहने वाले सफीक नाम के युवक ने अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर बड़ी चादर तानकर उसे पकड़ा है। सफेद गिद्ध को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
